Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मराठी रंगकर्मी मधुकर तोरडमल का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhukar Toddmal
, सोमवार, 3 जुलाई 2017 (10:39 IST)
मुंबई। जाने-माने मराठी रंगकर्मी मधुकर तोरडमल का निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।

पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वे किडनी की समस्या से ग्रसित थे और लंबी बीमारी के बाद रविवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और 3 बेटियां हैं।

मराठी रंगमंच के अभिनेता होने के साथ-साथ वे लेखक, अनुवादक, निर्माता भी थे। उनके नाटक 'तरुण तुर्क महातारे अर्क' के 5 हजार से ज्यादा शो हुए हैं। मराठी फिल्म 'सिंहासन' में उनके द्वारा निभाए गए राजनीतिज्ञ की भूमिका को खूब सराहना मिली थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप 2019 तक कप्तानी बचा पाएंगे?