Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केदारनाथ-हरिद्वार में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि का पर्व

Advertiesment
हमें फॉलो करें केदारनाथ

ललित भट्‌ट

, मंगलवार, 17 फ़रवरी 2015 (19:38 IST)
देहरादून। राजधानी देहरादून समेत भगवान केदारनाथ के हिमालय तीर्थ केदारपुरी में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। 
यह पहला मौका है जब द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के धाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से बर्फबारी के बावजूद मनाया गया। 
 
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों कस्बों एवं गांवों में शिव के भक्तों ने शिवलिंगों पर दूध एवं गंगाजल का अभिषेक किया। कल्याणकारी फाल्गुनी महाशिवरात्रि पावन पर मंदिरों में विशेष पूजा की गई। 
webdunia
शिवरात्रि के दिन मंदिरों में रुद्राभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिरों को रंग रोगन करने के बाद फूल मालाओं एवं बिजली के छोटे बल्बों की लडियों, बन्दरवार आदि से सजाया गया।
 
मंदिरों में सोमवार रात 12 बजे बाद ही दूध, जल, शहद, घी, दही समेत सरसों के तेल से भी रूद्राभिषेक करते हुए श्रद्धालु लम्बी कतारों में मंदिरों के बाहर खड़े दिखाई दिए। 
webdunia
प्रमुख तीर्थनगरी हरिद्वार में जहां शिव की बारात के लिए शोभा यात्रा महाशिवरात्रि का विशेष आकर्षण थी, वहीं शिव की ससुराल माने जाने वाले दक्ष प्रजापति मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं रूद्राभिषेक कर हजारों शिवभक्त अपने को धन्य मान रहे थे। 
 
इस मौके पर इस मंदिर पर अपार भीड़ दिखाई थी। सुबह से ही भजन कीर्तनों को कार्यक्रम आरम्भ हो गया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल, व दूध से अभिषेक किया। 
webdunia
हरिद्वार के बिलकेश्वर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही कांवड़ द्वारा लाया गंगा जल भी शिवजी को समर्पित कर भक्त जनों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। रूड़की के सिविल लाईन स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर, गंग नहर किनारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रामनगर चैक, गीतांजली विहार गणेशपुर कौशल मंदिर आदि में प्रातःकाल सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं को पंचामृत से अभिषेक एवं गंगाजल से स्नान कराया। 
 
भक्तों ने शिव लिंग पर मेवे, बेर फूल, बेलपत्र, बेलगिरि, धतूरा चढ़ाकर सभी के लिए खुशहाली की कामना की तथा भंडारे का आयोजन किया गया। मां दुर्गा ज्योतिष शोध संस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि शिवरात्रि वृत को किसी भी उम्र के बालक, स्त्री, पुरुष, वृद्ध कर सकते है। 
 
आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान का भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल से स्नान कराया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारण से व्रत नही कर सके वे सांयकाल को श्रद्धा भाव से पूजा करते दिखे। भगवान भक्त वत्सल भक्ति-भाव से प्रसन्न होकर सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर 108 पार्थिव शिव लिंगों का निर्माण कर उनका पूजन किया गया। शिव लिंग पर कावड़ का जल चढ़ाकर पुण्यलाभ अर्जित किया गया।

वहीं हरिद्वार जिले के प्रमुख मुस्लिम तीर्थ पिरान कलियर क्षेत्र के गांव महदूदपुर स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में विशेष पूजन का कार्यक्रम किया गया। 
मंदिर पुजारी श्याम कुमार ने बताया कि मंदिर में बुधवार की सुबह तक लगातार पूजन का कार्यक्रम चलता रहेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi