Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाड़ त्रासदी की शिकार दूसरी बस का खोजा मलबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional News
, शनिवार, 13 अगस्त 2016 (17:22 IST)
मुंबई। नौसेना के गोताखोरों ने शनिवार को एमएसआरटीसी की दूसरी बस का पता लगा लिया है, जो बीते 2 अगस्त को ब्रिटिशकाल का एक पुल ढह जाने के बाद उफनती सावित्री में बह गई थी। यह घटना रायगढ़ जिले में महाड़ के पास हुई थी।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सावित्री नदी में 10वें दिन खोज अभियान जारी है। नौसेना के गोताखोरों ने एक और मलबे का पता लगाया है, जो दूसरी बस (जयगढ़-मुंबई) का हिस्सा माना जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि बीते 11 अगस्त को पहली बस के बरामद होने के बाद नदी में नीचे तलाश को जारी रखा गया था। यह मलबा पुल से 400 मीटर दूर जिस इलाके में मिला, वहां लहरें बहुत तेज हैं। यह मलबा लगभग 5 मीटर की गहराई तक पूरा डूबा हुआ है।
 
प्रवक्ता कमांडर राहुल सिन्हा ने यहां एक बयान में कहा कि ऐसा आकलन है कि मलबे को बरामद किया जा सकता है। एनडीआरएफ के दलों को सूचित किया जा रहा है और मलबे को निकालने के लिए क्रेन भेजने का अनुरोध किया जा रहा है। 
 
गुरुवार को राजापुर-बोरीवली एमएसआरटीसी बस को दुर्घटनाग्रस्त पुल से लगभग 170-200 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BSNL अब फ्री में कर सकेंगे बात