Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्‍ट्र में क्या है भाजपा का चुनावी प्लान, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिंदे की शिवसेना?

हमें फॉलो करें महाराष्‍ट्र में क्या है भाजपा का चुनावी प्लान, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिंदे की शिवसेना?
, रविवार, 19 मार्च 2023 (10:19 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के एक बयान से भाजपा और शिंदे सेना के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गया है। भाजपा नेता ने दावा किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 240 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शिंदे सेना को 48 सीटें दी जाएगी। शिंदे समर्थक विधायकों ने बावनकुले के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। बावनकुले ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ। लेकिन महाराष्‍ट्र के सियासी हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि महाराष्‍ट्र में क्या है भाजपा का चुनावी प्लान, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिंदे की शिवसेना? 
 
शिंदे समर्थक विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि बेहतर होगा कि बावनकुले उतना ही बोलें, जितना उन्हें अधिकार है। फिजूल की बयानबाजी से उन्हें बचना चाहिए। वे हमें 48 सीट देंगे और हम मान भी जाएंगे? ऐसे बयानों से ही गठबंधन में दरारें पैदा होनी शुरू होती हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रवक्ताओं की बैठक में बावनकुले ने कहा था कि 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 240 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ 50 विधायक ही हैं। इससे उन्हें ज्यादा सीट नहीं चाहिए होगी।
 
हालांकि बाद में बावनकुले ने बयान जारी कर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा और 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अभी सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है।
 
बावनकुले ने कहा कि भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
इस बीच, NCP की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास आघाडी (MVA) होगा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लंदन वाली स्पीच पर राहुल गांधी की सफाई, कहा- देश के खिलाफ नहीं था बयान