Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दी धमकी!

Advertiesment
हमें फॉलो करें ममता बनर्जी को राज्यपाल ने दी धमकी!
, मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (21:18 IST)
कोलकाता। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि वह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष  की तरह बर्ताव कर रहे हैं।
 
ममता ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, उन्होंने (राज्यपाल) मुझे फोन पर धमकी दी। जिस तरह से  उन्होंने भाजपा का पक्ष लेते हुए बात की, उससे मैंने अपमानित महसूस किया। मैंने उनसे कह दिया कि वह  मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते हैं।  
 
उन्होंने कहा, वह (राज्यपाल) भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष की तरह बर्ताव कर रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि उन्हें इस पद के लिए मनोनीत किया गया है। ममता ने कहा, उन्होंने कानून व्यवस्था पर बड़ी-बड़ी बात की। मैं यहां किसी की दया पर नहीं हूं। जिस तरीके से उन्होंने मुझसे बातचीत की, एकबार तो मैंने (कुर्सी) छोड़ने की सोची।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर कोरिया की 'बकवास बंद' चीन करवाए चीन : ट्रंप