Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम बंगाल में फिर बनेगी ममता की सरकार!

Advertiesment
हमें फॉलो करें West Bengal
नई दिल्ली , बुधवार, 30 मार्च 2016 (08:17 IST)
नई दिल्ली। एक न्यूज चैनल द्वारा चुनाव पूर्व कराए गए एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में दावा किया गया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस का सत्ता में लौटना तय है और उसे 2011 की तुलना में अधिक मत मिलने तथा 178 सीटों पर जीत की संभावना है।
 
एबीपी न्यूज-नेल्सन के सर्वेक्षण के अनुसार तृणमूल को मुख्य चुनौती कांग्रेस-वाम दलों के गठबंधन से मिलने की संभावना है जिसके करीब 110 सीटें जीतने की संभावना है। प्रदेश विधानसभा में 295 सीटें हैं।
 
सर्वेक्षण में संभावना जताई गई है कि राज्य में भाजपा बड़ी पार्टी के रूप में नहीं उभरेगी और उसे करीब पांच प्रतिशत वोट मिलेंगे तथा वह सिर्फ एक सीट जीतेगी।
 
ओपिनियन पोल आठ से 20 मार्च के बीच 118 विधानसभा क्षेत्रों में कराया गया जिसमें 14,450 लोगों ने भाग लिया। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi