Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खौफनाक! छेड़खानी का विरोध किया तो काट डाला हाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें खौफनाक! छेड़खानी का विरोध किया तो काट डाला हाथ
लखीमपुर खीरी , गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (09:45 IST)
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में कुछ दरिंदों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की का हाथ काट दिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि छेड़खानी का विरोध कर रही एक लड़की का दबंगों ने हाथ ही काट दिया।  लड़की को अक्सर परेशान किया जा रहा था। उसने इसकी शिकायत भी की थी।
 
उधर, इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने कटाक्ष किया है कि भाजपा का 'रामराज' यही है। अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार खामोश है।
 
भाजपा के प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक ने कांग्रेस के आरोप को निराधार बताया और कहा कि लखीमपुर की घटना में आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। सरकार की मंशा साफ है। भाजपा सरकार कानून का राज स्थापित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में तूफान से तबाही, नौ की मौत