Publish Date: Sun, 10 Nov 2019 (09:46 IST)
Updated Date: Sun, 10 Nov 2019 (09:50 IST)
मुजफ्फरनगर। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ संदेश पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया कि यह गिरफ्तारी शनिवार शाम की गई। एसपी ने कहा कि दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक व्यक्ति ने फैसले के बाद एक खास समुदाय को लेकर टिप्पणी की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले में दिये गए ऐतिहासिक फैसले में कहा था कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन राम लला की है। अदालत ने इसके साथ ही मस्जिद के लिये अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन दिए जाने का भी आदेश दिया था।