Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में शिक्षक ने पत्नी और 2 माह के मासूम सहित 3 बच्चों का गला रेता

Advertiesment
हमें फॉलो करें crime news
नई दिल्ली , शनिवार, 22 जून 2019 (12:16 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी पेशे से शिक्षक है और ट्‍यूशन पढ़ाता है।

दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने शनिवार को बताया कि महरौली में उपेंद्र शुक्ला (42) नाम के व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी का नाम अर्चना है।
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्रेशन का शिकार था। उसने एक नोट में यह बात लिखी है कि चारों हत्याएं उसने की हैं। बच्चों की उम्र क्रमश: 6 साल, 5 साल और 2 महीने है।
 
उन्होंने बताया कि उपेंद्र ने खुद नोट लिखकर हत्या की बात कबूली है, लेकिन उसने इसके पीछे की वजह फिलहाल नहीं बताई है। पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार देर रात की है।
 
webdunia
यह मामला तब सामने आया जब सुबह उपेंद्र ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन लगाया। जब पुलिस वहां पहुंची तो इस दिल दहला देने वाली घटना का पता चला।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान के 3 ठिकानों पर हमला कर बदला लेना चाहती थी अमेरिकी सेना, ट्रंप ने 10 मिनट पहले रोका