Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उड़ते विमान में खोलने लगा इमरजेंसी गेट...

Advertiesment
हमें फॉलो करें plane
नई दिल्ली , मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (15:14 IST)
नई दिल्ली। एक व्यक्ति ने विमान उतरने से कुछ मिनट पहले दिल्ली से रांची जाने वाली एयर एशिया के एक विमान का आपात दरवाजा खोलने का प्रयास किया और यात्रियों के जीवन को खतरे में डाल दिया।
 
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आफताब अहमद नामक यात्री ने सोमवार रात नौ बज कर 50 मिनट पर जीवन को खतरे में डालने का यह प्रयास किया। उस पर आरोप है कि उसने कुछ यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों को उस वक्त घायल कर दिया जब उसे रोकने का प्रयास किया गया।
 
सूत्रों ने बताया कि अहमद को रांची में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। वह रांची का रहने वाला बताया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असंगठित क्षेत्र को कर्ज देने पर ध्यान दें बैंक : जेटली