Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगलुरु में भूस्खलन से भारी तबाही, सड़कें धंसीं, घरों को नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें mangluru rain

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 23 जुलाई 2025 (11:23 IST)
Mangluru landslide : मंगलुरु के बाहरी इलाके पेरमंकी में बारिश के कारण हुए भुस्खलन की वजह से भारी तबाही हुई। कई स्थानों पर सड़कें धंस गई। भूस्खलन के कारण कई घरों और बागानों को भी नुकसान पहुंचा है।
 
उलयिबेट्टू को पेरमई चर्च से जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया जिससे स्थानीय निवासियों को अब मंगलुरु पहुंचने के लिए मल्लूरु होकर लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है। इस वजह से पेरमंकी पदवी को पालिकट्टे और मल्लूरु उडडाबेट्टू से जोड़ने वाली एक और सड़क भी अवरुद्ध हो गई जिससे सैकड़ों घरों का संपर्क टूट गया है और निवासियों को वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल के लिए मजबूर होना पड़ा है।
 
भूस्खलन के कारण कई घरों और बागानों को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन का मलबा सड़के के एक किलोमीटर के हिस्से में फैल गया है जिससे सुपारी और नारियल के दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं। यह भूस्खलन रविवार को हुआ था लेकिन मंगलवार शाम तक इसका मलबा बड़े क्षेत्र में फैल गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि कई घरों में दरार आ गई है जिससे भयभीत कई परिवार अन्य स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। उन्होंने बतायाकि ऊपरी इलाके में स्थित पेरमंकी में कई धाराएं और नाले हैं जो निचले इलाके कैगुरी की ओर बहते हैं। भूस्खलन ने इन जल स्त्रोत के प्राकृतिक प्रवाह को बाधित कर दिया है जिससे आस-पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
 
मौका मुआयना करने पहुंचे तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार ने पुष्टि की कि तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने इस घटना से हुए व्यापक नुकसान की बात को स्वीकार किया।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: मानसून सत्र के तीसरे दिन भी भारी हंगामा, संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगित