Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

manipur : मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 6ठा आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल

हमें फॉलो करें manipur : मणिपुर वायरल वीडियो मामले में 6ठा आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 1 नाबालिग भी शामिल
, शनिवार, 22 जुलाई 2023 (22:51 IST)
इंफाल। manipur video  : मणिपुर पुलिस ने 4 मई को राज्य के कांगपोकपी जिले में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में 6ठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति एक किशोर है।
 
पुलिस ने बुधवार को भयावह घटना का 26 सेकंड का वीडियो सामने आने के एक दिन बाद गुरुवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। इसके बाद गुरुवारको ही 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। 5वें आरोपी 19 वर्षीय युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
जिन 2 महिलाओं के साथ यह शर्मनाक घटना हुई, उनमें से एक भारतीय सेना के पूर्व जवान की पत्नी है, जिसने असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में सेवाएं दी थीं और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था।
 
मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 3 मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि नगा और कुकी समेत आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है, जो पहाड़ी जिलों में रहते हैं। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi : 2 बड़ी मस्जिदों को रेलवे का अल्टीमेटम, 15 दिन के अंदर हटाएं अतिक्रमण, वक्फ बोर्ड ने कहा- चौंकाने वाला फैसला