Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेएनयू होस्टल से मणिपुरी छात्र का शव बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manipuri student
नई दिल्ली , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (11:09 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के ब्रह्मपुत्र होस्टल के एक कमरे से मणिपुर के छात्र का शव बरामद किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि छात्र का शव मंगलवार देर रात ब्रह्मपुत्र होस्टल के एक कमरे से मिला है। उन्होंने कहा कि छात्र की पहचान जेआर फिलेमॉन राजा के रूप में की गई है और वह मणिपुर के सेनापति जिले का रहने वाला था। 
 
एक पुलिस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह 'पश्चिम एशिया' विषय पर अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था और वह पिछले 3 दिनों से नहीं दिखा था। अधिकारी ने कहा कि जब कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो पास के कमरे के छात्र ने अन्य छात्रों और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया और जबरन दरवाजे को खोला गया तो उसे कमरे में मृत पाया गया। 
 
मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अन्य छात्र नजीब के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने को लेकर जेएनयू पहले से ही चर्चा में है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाकयुद्ध में उलझे ट्रंप और बिडेन