Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 जून को फिर मराठा आरक्षण आंदोलन शुरू करेंगे मनोज जरांगे

कहा कि हम अपने बच्चों के लिए आरक्षण चाहते हैं

हमें फॉलो करें 4 जून को फिर मराठा आरक्षण आंदोलन शुरू करेंगे मनोज जरांगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 15 मई 2024 (07:00 IST)
Manoj Jarange : कार्यकर्ता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में मंगलवार को चेतावनी दी कि 4 जून से मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation Movement) फिर शुरू किया जाएगा जिस दिन लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।
 
उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों प्रवेश में आरक्षण की मराठा समुदाय की मांग पर दबाव बनाने के लिए 8 जून को एक रैली आयोजित की जाएगी। जरांगे ने 17वीं सदी के शासक छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे (जरांगे) पिछले साल से मराठा आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं।

 
हम अपने बच्चों के लिए आरक्षण चाहते हैं : उन्होंने माल्यार्पण के बाद कहा कि हम अपने बच्चों के लिए आरक्षण चाहते हैं। हमें (आर्थिक रूप से कमजोर तबके के तहत) 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है जिसका कोई उपयोग नहीं है। यह वर्तमान पुलिस भर्ती में साबित हो गया है।
 
जरांगे ने कहा कि हम 4 जून को अनिश्चितकालीन अनशन कर फिर आंदोलन शुरू करेंगे। यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि सरकार इससे पहले ही उनकी मांगों का समाधान कर देगी। जरांगे ने कहा कि बीड जिले के नारायणगड में 8 जून की रैली के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

 
लोकसभा चुनाव पर मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरा इससे लेना-देना नहीं है और न ही मैंने किसी के लिए प्र4 किया। मैंने बस इतना कहा कि लोगों को उन्हें हराना चाहिए जो हमारे विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में पहले कभी इतनी रैलियां नहीं कीं।
 
जरांगे ने कहा कि अतीत में उन्होंने विभिन्न चिह्नों पर चुनाव लड़ रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए प्र4 भी नहीं किया। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रदेश भाजपा के 4-5 नेताओं के मन में मराठाओं और अन्य समुदायों के प्रति नफरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल मराठाओं से घृणा करते हैं। उन्होंने कहा कि फडणवीस को अपनी नफरत का परित्याग कर देना चाहिए, क्योंकि हम कभी भाजपा के खिलाफ नहीं थे।
 
जरांगे ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कुनबी जाति प्रमाणपत्र हासिल कर चुके मराठाओं के रिश्तेदारों को ऐसा जाति प्रमाणपत्र नहीं देती है तो हम आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में होंगे। राज्य में कृषि कार्य करने वाला कुनबी समुदाय ओबीसी समूह का हिस्सा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में आंतकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार