Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून अपडेट! दिल्ली में भारी बारिश, गर्मी से मिली राहत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mansoon Update
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जून 2017 (11:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से मौसम सुहावना हो गया और कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे यहां के रहवासियों को राहत मिली।
 
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात से ही बादल छाये रहने और बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 18.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि पालम इलाके में यह आंकड़ा 25.9 मिलीमीटर रहा।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मौसम में शीतलता बनी रहेगी तथा अगले 24 घंटों के दौरान बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में उबर, बलात्कार पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा