Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य
, बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (22:10 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य के सभी स्कूलों में 10 वीं कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य बनाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी।
 
मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा।
 
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है, लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद यहां चल रहे सभी स्कूलों के लिए अपने पाठ्यक्रम में मराठी भाषा की पढ़ाई को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी : विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक