Publish Date: Fri, 25 Aug 2017 (12:36 IST)
Updated Date: Fri, 25 Aug 2017 (12:39 IST)
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के डकैत बबली कोल गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह को वीरता पदक से सम्मानित करने का फैसला किया।
सिंह की शहादत पर योगी ने ट्वीट कर कहा 'जनपद चित्रकूट की मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर श्री जेपी सिंह जी की वीरता को नमन एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।'
योगी ने शहीद जेपी सिंह के नाम पर उनके क्षेत्र में सड़क का नामकरण करने का भी ऐलान किया। उनके गांव में सिंह के नाम पर एक द्वार बनाने की भी घोषणा की। सीएम ने शहीद के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता भी देने की घोषणा की।