भगवद् गीता के कॉम्पिटिशन में पहला इनाम जीतने वाली 12 साल की मुस्लिम लड़की मरियम सिद्दीकी ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दी गई इनामी राशि को लौटा दिया है। सिक्स क्लास की स्टूडेंट मरयम ने 11 लाख रुपए की इनामी राशि लौटाते हुए कहा है कि इसको जरूरतमंद बच्चों की बेहतरी के लिए खर्च किया जाए।
मरियम ने बताया कि वह जरूरतमंद गरीब बच्चों की पढ़ाई के मिशन पर हैं और खुद को उन्होंने शांति का दूत बताया। मरयम ने कहा कि शिक्षा इकलौता रास्ता है जो हमारे भाग्य को बदल सकता है। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दिया गया सम्मान मेरे लिए खुशकिस्मती है।'
मरियम कहती हैं मेरे परिवार को खुदा ने सबकुछ दिया है इसलिए मुझे किसी चीज की जरूरत नहीं है लेकिन मेरी तरह कई बच्चे खुशकिस्मत नहीं होते इसलिए मैंने फैसला किया कि यह पैसा मुझे लौटा देना चाहिए। उत्तरप्रदेश सरकार इस पैसे को जरूरतमंद बच्चों की बेहतरी के लिए इस्तेमाल करे।
गौरतलब है कि इस्कॉन ने जनवरी में भगवद् गीता पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें 100 मार्क्स के मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन थे। 3 हजार स्टूडेंट के बीच मुस्लिम बैकग्राउंड से आने वाली मरियम सिद्दीकी पहला स्थान लेकर आई थीं। (एजेंसियां)