Publish Date: Mon, 04 May 2015 (17:47 IST)
Updated Date: Mon, 04 May 2015 (17:52 IST)
लखनऊ। सकारात्मक सोच और गर्मजोशी के साथ कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में एक मई को ’मई दिवस’ समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि थे प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री, स्वतन्त्र प्रभार, अरविन्द सिंह गोप।
कार्यक्रम की अध्यक्षता की राज्य सूचना आयुक्त अरविन्दसिंह विष्ट ने तथा विशिष्ट अतिथि थे श्रम विभाग के प्रमुख सचिव अरुण कुमार सिन्हा। मई दिवस पर पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंत्री अरविन्द सिंह गोप के तथा अरूण कुमार सिन्हा के माध्यम से सौंपा गया।
इस मौके पर पत्रकारों का सम्मान हुआ तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारजन सपरिवार मौजूद रहे।