Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मायावती शूर्पणखा, दयाशंकर लक्ष्मण..!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mayawati
इलाहाबाद , बुधवार, 27 जुलाई 2016 (12:57 IST)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में बसपा प्रुमख मायावती और भाजपा के पूर्व दयाशंकर सिंह को लेकर एक नय पोस्टर सुर्खियों में है। इस पोस्टर में बसपा मुखिया को शूर्पणखा एवं दयाशंकर को लक्ष्मण बताया है। 
 
यह विवादित पोस्टर आरक्षण मुक्ति मोर्चा के महासंग्राम संयोजक अनुराग शुक्ला व संजय कुमार ने विवादित पोस्टर लगाया था। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में नसीमुद्दीन को रावण बताया गया है, जबकि बसपा के ब्राह्मण चेहरे सतीशचन्द्र मिश्र को मारीच बताया गया है, जिसने स्वर्ण मृग बनकर राम को भ्रमित कर दिया था। पोस्टर में मायावती को शूर्पणखा के रूप में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें उनकी नाक कटी हुई दिख रही है। 
 
पोस्ट में अन्य नेताओं की रामायणकालीन पात्रों से तुलना की गई है। हाल ही में बसपा छोड़कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य को विभीषण बताया गया है, जबकि भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य को राम बताया गया है। बसपा से सीधा मुकाबला करने वाली दयाशंकर की पत्नी को इस पोस्टर में दुर्गा बताया गया है। 
 
बसपा का गुस्सा फूटा : पोस्टर लगने के बाद जैसे ही इसी जानकारी बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगी, वे भड़क गए। इलाहाबाद पश्चिम की विधायक पूजा पाल समेत बीएसपी के कई विधायकों व कार्यकर्ताओं ने विवादित पोस्टर लगने करीब एक घंटे बाद ही सिविल लाइन थाने पहुंचकर पोस्टर लगाने वाले छात्र नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामेश्वरम में डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण