Publish Date: Fri, 07 Apr 2017 (08:01 IST)
Updated Date: Fri, 07 Apr 2017 (08:04 IST)
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पार्टी के छह प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिया गया। भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों का नामांकन मामूली वजहों से खारिज करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों पर दबाव डालने का केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया।
लाडोसराय सीट सुरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी रिंकी कुमार का नामांकन गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर खारिज कर दिया।
दिल्ली भाजपा महासचिव कुलजीत चहल ने आरोप लगाया कि रिटनिंग अधिकारी ने उन्हें अपनी जाति स्पष्ट करने को कहा हालांकि इसका जिक्र किया हुआ था। बापरोला, त्रिलोकपुरी, अबुल फजल इंक्लेव, विनोद नगर और किशनगंज सीट से भी भाजपा के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया। (भाषा)