Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बैठक में 'सुहागरात कैसे मनाए' सीख रहे थे!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Meeting
, शनिवार, 25 जुलाई 2015 (13:03 IST)
रामपुर। यह मामला उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले से सामने आ रहा है। यहां एक अफसर के खिलाफ बैठक के दौरान फोन इस्तेमाल करने को लेकर जांच की जा रही है।
घटना बधवार की है, जब प्रमुख सचिव भूपेंद्र सिंह जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से बैठक के दौरान मौबाइल फोन का इस्तेमाल ना करने के लिए कहा था।
 
मीडियो रिपोर्टों के मुताबिक पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक सिंह पर बैठक के दौरान 'सुहागरात कैसे मनाएं' एप्लीकेशन डाउनलोड करने का आरोप है।  
 
स्थानीय मीडिया ने एप्लीकेशन डाउनलोड करते हुए उनकी तस्वीरें भी छापी हैं। रामपुर के जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने  कहा, 'प्रमुख सचिव ने बैठक में मोबाइल का इस्तेमाल न करने के आदेश दिए थे। शिकायत मिली है कि एक अधिकारी मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कर रहे थे।'
 
उन्होंने बताया, 'जिला विकास अधिकारी से तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। अगर संबंधित अधिकारी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।'
 
जिलाधिकारी ने कहा, 'निश्चित रूप से यह नैतिकता की बात भी है। अधिकारियों को सिर्फ़ काम नहीं करना है, बल्कि उन्हें पूरी निष्ठा और नैतिकता के साथ काम करना है।'
 
जिलाधिकारी कर्ण सिंह ने माना कि अधिकारियों के ऐसा करने से प्रशासन की छवि भी खराब होती है।             

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi