Publish Date: Mon, 29 Jun 2015 (18:14 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jun 2015 (18:18 IST)
मधुबनी। बिहार में प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर मध्याह्न भोजन खाने से करीब 60 बच्चे बीमार पड़ गए।
मधुबनी जिला के भैरवस्थान थाना अंतर्गत सर्वसीमा गांव स्थित भवनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में यह घटना हुई।
भैरवस्थान थाना प्रभारी एसएन दास ने बताया कि भवनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों ने गले में जलन और पेट में दर्द होने की शिकायत करने पर उन्हें इलाज के लिए झंझारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिनमें से 30 का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई तथा बाकी अन्य का इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि मध्याह्न भोजन को जब्त कर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Mon, 29 Jun 2015 (18:14 IST)
Updated Date: Mon, 29 Jun 2015 (18:18 IST)