Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव संभव : पवार

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव संभव : पवार
मुंबई , बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 (08:21 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में विधान सभा का मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और इस अस्थिरता के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है।
         
उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के 41 विधायक हैं और हमारे विधायक फडनवीस सरकार को गिराने के किसी भी कदम का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नए नेता ने शिव सेना पर हावी होने का प्रयास किया जिससे दोनों पार्टी के बीच संबंध तनाव पूर्ण हो गए।
         
शिव सेना पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के साथ भविष्य में तय होगा कि भाजपा कितना इसे खींचती है। उन्होंने एक बयान में कहा था कि हम बृहन्नमुंबई नगर निगम का चुनाव होने के बाद सरकार में रहने या नहीं रहने का निर्णय लेंगे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज