Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाबालिग लड़के का यौन शोषण, आरोपी पर केस दर्ज

Advertiesment
Minor children
मुजफ्फरनगर। माटावली गांव में सोमवार को 4 साल के एक लड़के का कथित तौर पर यौन शोषण करने के लिए 22 वर्षीय एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी नरेश चौहान ने कहा कि आरोपी छोटू के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। पीड़ित के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनका बेटा सोमवार शाम खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया। 
 
बाद में उसे छोटू के घर में अचेत पाया गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने अपने परिवार को आप बीती सुनाई। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : शिवपाल यादव