Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोयंबटूर में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, दोस्त के सामने 6 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोयंबटूर में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना, दोस्त के सामने 6 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (21:50 IST)
कोयंबटूर। जन्मदिन पर पुरुष मित्र के साथ पार्क गई नाबालिग के साथ 6 लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी। घर लौटते समय रात 9 बजे 6 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लड़की के मित्र की पिटाई की और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो भी बना ली। लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित 2 अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड में 64.44% मतदाताओं ने 189 उम्मीदवारों के भाग्य का किया फैसला