Publish Date: Sat, 17 Jun 2023 (19:57 IST)
Updated Date: Sat, 17 Jun 2023 (20:01 IST)
पणजी। गोवा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि वालपोई पुलिस ने गोवा बाल अधिनियम, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने इस महीने की शुरुआत में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी छिपता फिर रहा था। अधिकारी ने परिजनों की शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की से दोस्ती की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक के गडग इलाके से गिरफ्तार किया और फिर उसे गोवा लाया गया।
Edited by: Ravindra Gupta