Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आधी रात को भाजपा में आए, सीएम सावंत ने बनाया मंत्री

हमें फॉलो करें आधी रात को भाजपा में आए, सीएम सावंत ने बनाया मंत्री
पणजी , गुरुवार, 28 मार्च 2019 (09:36 IST)
पणजी। आधी रात को एमजीपी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ घंटों बाद विधायक दीपक पावस्कर को गोवा की कैबिनेट में शामिल कर लिया गया। हालांकि पावस्कर के शपथ ग्रहण समारोह में कई मंत्री शामिल नहीं हुए। 
 
गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पावस्कर को यहां राजभवन में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और मंत्रियों नीलेश कैबराल, गोविंद गवाड़े और अजगांवकर के अलावा गोवा कैबिनेट का और कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। 
 
भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक एवं सदस्य, सावंत सरकार को समर्थन देने वाले दो अन्य निर्दलीय विधायक और भाजपा के अधिकतर मंत्री समारोह में मौजूद नहीं थे।
 
पावस्कर और एमजीपी के एक अन्य विधायक मनोहर अजगांवकर बुधवार को क्षेत्रीय दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरिक्ष में भारत हुआ महाशक्ति‍शाली, अंतरिक्ष मलबे को लेकर अमेरिका ने जताई चिंता