Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिंदे गुट के MLA ने मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें MLA santosh bangar
, मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (13:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कलामनुरी से विधायक संतोष बांगर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हिंगोली जिले में अनुबंधित मजदूरों को घटिया मध्याह्न भोजन देने के कारण एक निजी खानपान प्रबंधक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। बांगर शिंदे गुट से जुड़े हैं।
 
वीडियो के वायरल होते हैं बवाल मच गया। सोमवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है।
 
बांगर ने इससे पहले कहा था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समूह को गद्दार कहने वाले किसी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाए। वह उन लोगों पर अप्रसन्नता व्यक्त कर रहे थे, जो विद्रोहियों को गद्दार कह रहे थे।
 
इस बयान के बाद वह काफी सुर्खियों में आए थे। बांगर से संपर्क किया गया तब वे अपने बयान पर कायम थे और कहा कि एक सच्चा शिवसैनिक कभी गद्दार नहीं हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में फिर टाइगेट किलिंग, सेब के बागान में कश्मीरी पंडित की हत्या (Live Updates)