Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी के पेट से मिला मोबाइल फोन

Advertiesment
Delhi
नई दिल्ली। जेल के अंदर कैदियों के पास मोबाइल मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन पुलिस को जिस जगह से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, वो हैरान करने वाला है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में मोबाइल फोन एक कैदी के पेट से निकलवाकर जब्त किया गया है।
 
दिल्ली की तिहाड़ जेल में कई हाईप्रोफाइल कैदियों को रखा जाता है। यहां कैदी के पेट से मोबाइल मिलना अपने आप में बड़ी खबर है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दिल्ली की एक अन्य जेल में इससे पहले भी सजा काट रहे कैदी के भी पेट के अंदर छिपा मोबाइल जब्त कर लिया गया था।
 
यह भी जानकारी मिली कि एक कैदी के पेट में 4 मोबाइल थे। इनमें से 3 मोबाइल पेट के बाहर निकलवा लिए गए, शेष एक और मोबाइल को बाहर निकालने की कोशिशें बाद में भी लंबे समय तक जारी रहीं। इस बरामदगी की घटना को लेकर दिल्ली की बाकी जेलों में भी चर्चाओं का बाजार गरम है। एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि बेहद छोटे और पतले डिजाइन वाला कीमती मोबाइल विपश्यना वार्ड से मिला था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकेश राहुल ने कहा, मुझे क्रीज पर टिककर खेलने की जरूरत