Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कश्मीर में फिर बहाल हुईं मोबाइल फोन सेवाएं

हमें फॉलो करें कश्मीर में फिर बहाल हुईं मोबाइल फोन सेवाएं
, रविवार, 26 जनवरी 2020 (22:47 IST)
श्रीनगर। गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी में बंद की गई मोबाइल फोन सेवाओं को कुछ घंटे बाद रविवार को फिर से शुरू कर दिया गया। 
 
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कश्मीर में शाम चार बजे मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गई। उन्होंने बताया कि हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी।
 
घाटी में 2005 से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा बंद करना सुरक्षा ड्रिल का हिस्सा है। दरअसल 2005 में आतंकवादियों ने मोबाइल फोन के जरिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के निकट आईईडी विस्फोट किया था।
 
इसी बीच गणतंत्र दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल किए जाने के कुछ घंटों बाद शनिवार को अधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सेवाओं को फिर से बंद कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CAA के खिलाफ केरल के गिरजाघरों-मस्जिदों में फहराया गया तिरंगा, 620 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन