Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीका सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mika Singh
मुंबई , बुधवार, 6 जुलाई 2016 (08:26 IST)
मुंबई। बत्तीस साल की एक मॉडल ने बॉलीवुड के चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। देर शाम मीका ने भी पुलिस को जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में भादंसं की धाराओं 354 (महिला की शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
हालांकि आरोप खारिज करते हुए मीका ने शाम को जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मॉडल उससे जबरन धन वसूलने का प्रयास कर रही थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चांद नजर नहीं आया, अब ईद सात जुलाई को