Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Molestation of girls
, शनिवार, 18 मार्च 2017 (18:55 IST)
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगों के छह पीड़ितों ने जब पालदा गांव में कुछ युवकों द्वारा लड़कियों के साथ की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचले युवकों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। छेड़छाड़ का विरोध करने वालों में दो महिलाएं भी शामिल थीं।
 
पुलिस ने बताया कि एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। उनमें से दो की पहचान गुलाब और नईम के तौर पर हुई है, जो अब तक फरार हैं।
 
इकबाल के द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार, ये युवक पालदा गांव में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और विरोध किए जाने पर उन्होंने इन पर पथराव कर दिया। वर्ष 2013 में हुए दंगों के बाद पीड़ितों को यहां पुनर्वासित किया गया था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे हैं कट्‍टर हिन्दू छवि वाले आदित्यनाथ के तेवर...