Publish Date: Thu, 20 Apr 2023 (12:07 IST)
Updated Date: Thu, 20 Apr 2023 (12:13 IST)
- महाराष्ट्र में और तपिश बढ़ी
-
तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व
-
जंगल सफारी के समय में बदलाव
Tadoba Andhari Tiger Reserve: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में जंगल सफारी के समय में गुरुवार से बदलाव कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश से इस बात की जानकारी मिली। सूत्रों ने बताया कि टीएटीआर (tatr) प्रबंधन ने आमतौर विदर्भ क्षेत्र और विशेष रूप से चंद्रपुर जिले में तापमान बढ़ने के कारण नई समय सारिणी शुरू करने का फैसला किया है।
टीएटीआर के उपनिदेशक (कोर जोन) नंदकिशोर काले ने गुरुवार से जंगल सफारी के समय में बदलाव के लिए मोहरली, कोलारा और कोलसा के आरएफओ को आदेश जारी किया है। नई समय सारिणी के अनुसार टीएटीआर में सुबह में 5.30 से 9.30 बजे तक जंगल सफारी की अनुमति दी जाएगी जबकि दूसरे सत्र का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।
राज्य वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पर्यटकों से संबंधित किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 1 सप्ताह के भीतर 'नई समय सारिणी' के अनुसार बफर जोन में भ्रमण के समय में बदलाव किया जा सकता है। नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को विदर्भ क्षेत्र में चंद्रपुर सबसे गर्म जिला रहा। चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ब्रम्हापुरी तहसील में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta