Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जाकिर नाईक की और संपत्ति जब्त होगी : ईडी

हमें फॉलो करें जाकिर नाईक की और संपत्ति जब्त होगी : ईडी
मुंबई , बुधवार, 29 मार्च 2017 (10:18 IST)
मुंबई। विवादित मुसलमान उपदेशक जाकिर नाईक के 20 करोड रुपए मूल्य की संपत्ति के अलावा दक्षिण मुंबई के मझगांव स्थित दो और फ्लैट समेत अन्य संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त करने की योजना बनाई है।
         
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मझगांव इलाके में ही दो गोदाम भी है।  इडी के अनुसार 'हम लोग जाकिर नाईक की भारत में और संपत्ति जब्त कर रहे हैं। इसके बाद हम नाईक के विदेश में संपत्ति की जांच करेंगे।' 
 
हमें दुबई से कुछ डेटा की जरूरत है और उसके बाद हम जांच शुरू करेंगे। नाईक की संपत्ति ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात मे भी है। नाईक का काला धन दुबई के रास्ते भारत आता था।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार ने सार्वजनिक कर दी धोनी से जुड़ी जानकारी, नाराज साक्षी ने मंत्री से पूछा सवाल...