Publish Date: Wed, 29 Jun 2016 (08:36 IST)
Updated Date: Wed, 29 Jun 2016 (09:22 IST)
मुम्बई। मुम्बई में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में महिला ने अपने छह वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि वह उसके इलाज का खर्च नहीं उठा पा रही थी। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सावित्री तिपन्ना (27) ने कथित तौर पर अपने पुत्र देवराज का मुम्बई के चेंबूर उपनगरीय इलाके स्थित अपने आवास पर गला दबा दिया। लड़के को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें हत्या के पीछे सावित्री की भूमिका का संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। (भाषा)