Publish Date: Sun, 23 Dec 2018 (17:10 IST)
Updated Date: Sun, 23 Dec 2018 (17:37 IST)
मुंबई। मुंबई के एक चॉल में दोमंजिला निर्माणाधीन ढांचा ढहने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना गोरेगांव के मोतीलाल नगर में सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर हुई, जब दोमंजिला इमारत का एक हिस्सा निर्माण के दौरान ढह गया। उन्होंने बताया कि ढांचा 'महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी' (म्हाडा) की एक चॉल का हिस्सा था।
अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की कम से कम 3 गाड़ियां, एक बचाव वैन और एक एम्बुलेंस बचाव अभियान में लगाई गई थी। मलबे में फंसे कम से कम 9 लोगों को गोरेगांव के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया कराया गया है।
उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय श्रवण कुमार गोरेमंडल को डॉक्टरों ने घोषित कर दिया, वहीं सुभाष चव्हाण (38) और एक अज्ञात व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि घायल मंगल बंसा (35), मुन्ना शेख (30) और शेखर (35) अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामले की रिपोर्ट गोरेगांव थाने में दर्ज कराई गई है और जांच जारी है।
webdunia
Publish Date: Sun, 23 Dec 2018 (17:10 IST)
Updated Date: Sun, 23 Dec 2018 (17:37 IST)