Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में बारिश जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai rain
मुंबई , शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (15:02 IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को लगातार 6ठे दिन बारिश होती रही। इसके साथ ही शहर में और अधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। नगर निकाय के आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के अनुसार भारी बारिश की वजह से अभी तक किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली है।
 
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे अधिकारी बारिश और इससे निपटने की तैयारियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। बेस्ट बसों के कुछ मार्गों में बदलाव किया गया है और स्थानीय उपनगरीय सेवाएं 5 से 10 मिनट की देरी से चल रही हैं। 
 
उन्होंने बताया कि उन्हें शहर की सड़कों पर गड्ढे होने की कई शिकायतें मिली हैं और इन गड्ढों की वजह से शहरवासियों को असुविधा हो रही है।
 
अधिकारी ने बताया कि हम प्रत्येक शिकायत को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इसके निपटारे की एक समय सीमा तय कर इसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाता है। बीएमसी के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में 32.5 मिमी, पश्चिमी उपनगर में 25.14 मिमी और पूर्वी उपनगर में 23.77 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
मुंबई में आईएमडी के निदेशक वीके राजीव ने कहा कि अगले 24 घंटों में 1 या 2 स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है तथा मछुआरों को शनिवार को गहरे समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई थी और शुक्रवार को भी इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
 
इस बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि मुंबई और उपनगरों में रुक-रुककर या लगातार बारिश होने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमएनएस की धमकी, मार-मारकर भगा देंगे पाकिस्तानी कलाकारों को