Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

monsoon update: मुंबई में हुई भारी बारिश, 3 की मौत, 5 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Monsoon
, शनिवार, 29 जून 2019 (00:30 IST)
मुंबई। कई दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने पर मुम्बई में शुक्रवार को पहली भारी मानसूनी बारिश हुई लेकिन वर्षाजनित घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। शहर में पिछले 45 वर्षों में सबसे अधिक देरी से इस बार मानसून पहुंचा है। 
 
मुंबईवासी जब सुबह जगे तब भारी बारिश उन्हें नजर आई लेकिन कुछ घंटों की बारिश से उन्हें जलभराव, ट्रेनों की देरी, यातायात जाम जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिमी उपनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए।
webdunia
 
निगम अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अंधेरी (पूर्व) के निवासी काशिमा युदियार (60), गोरेगांव (पूर्व) से राजेंद्र यादव (60) और संजय यादव (24) के रूप में की गई।
 
गोरेगांव से भी दो अन्य के वर्षाजनित घटनाओं में घायल होने की खबर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादर, वडाला, वर्ली, कुर्ला, चेंबूर, बांद्रा, अंधेरी, कांदिवली, विक्रोली, कंजुरमार्ग और भांडुप जैसे इलाकों से जलभराव की सूचना मिली।
 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में वित्तीय राजधानी में भारी वर्षा के कुछ दौर के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जी 20 शिखर सम्मेलन में बोले मोदी, आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा