Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानसून की झमाझम बारिश से बेहाल हुई मुंबई, पानी ने रोकी रफ्तार

हमें फॉलो करें मानसून की झमाझम बारिश से बेहाल हुई मुंबई, पानी ने रोकी रफ्तार
, सोमवार, 1 जुलाई 2019 (14:36 IST)
मुंबई। मानसून की झमाझम बारिश से मुंबई के लोगों को राहत के साथ परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से मुंबई की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और हाईटाइड का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले दो दिनों से मुंबई में बारिश हो रही है।
 
मुंबई से सटे पालघर में भी देर रात से ही बारिश हो रही है। इससे बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनें धीरे चल रही हैं।
webdunia
बई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बरसात के पानी भयंकर तबाही मचाई हुई है। बरसात के कारण कहीं दीवार ढह गई तो कहीं पेड़ गिर गये। मौसम विभाग ने मुंबई और कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं तो नॉर्थ कोंकण में 2 जुलाई तक भारी बारिश हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया है। शुरुआती बारिश ने ही बीएमसी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। 
 
बारिश के कारण लोगों के आम जन-जीवन पर असर पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए कई ट्रेनों के रूट भी बदलने पड़े हैं। महानगर के कई इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। गलियों में पानी के सिवा कुछ नहीं दिख रहा है। सड़कों पर पानी भरने के बाद अब घरों में पानी घुसने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीम इंडिया को लगा एक और झटका, विजय शंकर वर्ल्ड कप से बाहर