Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरुद्वारे में सेवादार की हत्या, हत्यारा चढ़ा गुंबद पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुरुद्वारे में सेवादार की हत्या, हत्यारा चढ़ा गुंबद पर
, शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (17:52 IST)
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। यहां एक गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार की परिसर में समुदाय के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या कर दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए गुरुद्वारे के गुंबद पर चढ़ गया। पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस ने बताया कि निहंग चरणजीत सिंह (40) ने गुरुवार को विवाद के बाद धारदार हथियार से निहंग पियारा सिंह (45) की गर्दन पर वार कर दिया। मृतक गुरुद्वारा बीबानगढ़ का मुख्य सेवादार था। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चरणजीत ने पियारा की हत्या कर दी और गुरुद्वारे के गुंबद पर जा चढ़ा। उसे नीचे लाने और गिरफ्तार करने का बहुत प्रयास किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विंबलडन : बोपन्ना की हार से भारतीय चुनौती समाप्त