Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खौफनाक, तीन टुकड़ों में फ्रिज में मिली लाश...

हमें फॉलो करें खौफनाक, तीन टुकड़ों में फ्रिज में मिली लाश...
नई दिल्ली , रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (10:06 IST)
नई दिल्ली। दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में साउथ दिल्ली के महरौली थाना इलाके के सेदुल्लाजॉब में एक 30 साल के युवक की लाश 3 टुकड़ों में फ्रिज के अंदर से बरामद हुई।
 
मृतक की पहचान विपिनचंद्र जोशी के रूप में हुई है। विपिन पास के ही रेस्टोरेंट में बार टेंडर के तौर पर काम करता था। वह 10 अक्टूबर से विपिन गायब था। जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो महरौली पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।
 
विपिन के भाई ने बताया कि जब उसका भाई नहीं मिल रहा था, तो किसी शख्स ने बताया कि उसे बादल मंडल के साथ देखा गया है। जब उसका भाई 14 अक्टूबर शाम साढ़े 4 बजे बादल मंडल के घर आया तो कमरे के बाहर से बदबू आ रही थी।
 
बताया जा रहा है कि विपिन का सिर काटकर फ्रीजर में रखा गया था। पेट के हिस्से को काटकर फ्रिज के निचले हिस्सा में रखा था और तीसरा टुकड़ा पैर को उससे नीचे रेक में रखा गया था।
 
पुलिस ने कमरे से वह चाकू भी बरामद किया है, जिससे लाश के टुकड़े किए गए हैं। घटना के बाद से बादल मंडल फरार है। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिलेरी क्लिंटन का ट्रंप पर बड़ा हमला, कहा...