Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मासूम को सिगरेट से जलाया, धारदार हथियार से हत्या

हमें फॉलो करें मासूम को सिगरेट से जलाया, धारदार हथियार से हत्या
नई दिल्ली , गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (07:54 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हुए एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक नौ वर्षीय बच्चे की बेहद खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। मासूम को पहले सिगरेट से जलाया गया और फिर धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस ने यौन शोषण की संभावनाओं को खारिज नहीं किया है क्योंकि शव बिना कपड़ों के मिला। पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 
पुलिस को बुधवार शाम पुल प्रहलादपुर के एलआईजी डीडीए फ्लैट की पार्किंग में बच्चे का शव मिलने की जानकारी मिली थी।
 
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे की पहचान की गई और उसके परिवार वालों को जानकारी दी गई। शव बिना कपड़ों के वहां मिला और उसके शरीर पर सिगरेट से जलाने और धारधार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस बच्चे के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है कि उन्होंने उसे किसी के साथ जाते देखा था या नहीं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में बाढ़ से हाल बेहाल, 44 की मौत