Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या

हमें फॉलो करें केरल में आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या
तिरुवनंतपुरम , रविवार, 30 जुलाई 2017 (07:37 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नजदीक एक हिस्ट्रीशीटर की अगुवाई वाले गिरोह ने आरएसएस के एक कार्यकर्ता की शनिवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी।
 
पुलिस ने कहा कि हमले में 34 वर्षीय राजेश का बायां हाथ काट दिया गया। यह हमला रात करीब नौ बजे हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. राजशेखरन ने आरोप लगाया हमले के पीछे माकपा का हाथ है। इस आरोप को वाम पार्टी के जिला नेतृत्व ने खारिज किया। भाजपा ने हत्या के विरोध में रविवार को राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

jio में निकली नौकरियां...