Publish Date: Sat, 20 Jul 2019 (08:47 IST)
Updated Date: Sat, 20 Jul 2019 (08:48 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आजम खान ने इस बार मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर बयान दिया है। आजम खान ने कहा कि भारत में मुसलमान 1947 के बंटवारे की सजा भुगत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से इतने वादे क्यों किए गए।
सांसद आजम खान ने मॉब लिंचिंग के लिए मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान? उन्होंने इसे अपना वतन माना। अब उन्हें इसकी सजा तो मिलेगी और वे सहेंगे।
गौरतलब है कि जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन हड़पने के मामले में रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर 23 मुकदमे दर्ज किए हैं। आजम खान का नाम उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल पर दर्ज कराया गया है।