Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 31 March 2025
webdunia

अयोध्या में कई दशकों से मुस्लिम परिवार बना रहा रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले

Advertiesment
हमें फॉलो करें Muslim family is making effigies of Ravana

संदीप श्रीवास्तव

अयोध्या , सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (21:12 IST)
Dussehra festival in Ayodhya : प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली राम नगरी अयोध्या जहां की गंगा-जमुनी सभ्यता की मिसाल दूर-दूर तक मशहूर है। एक ओर जहां आज धर्म के नाम पर विश्व के काफी देशों में धार्मिक उन्माद फैला हुआ है, मानव मानवता का दुश्मन बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम नगरी अयोध्या में विगत कई दशकों से बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व दशहरा पर कई दशकों से रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को बनाने का कार्य मुस्लिम परिवार की पीढ़ियां करती चली आ रही हैं।
webdunia

बड़े ही गर्व के साथ अयोध्या में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण आदि का पुतला बना रहे हजरत उल्ला ने बताया कि हमारा परिवार पीढ़ियों से ये काम करता चला आ रहा है। पिछले चालीस वर्षों से हम खुद अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पुतला बनाते चले आ रहे हैं। इस काम को करने में हमें बड़ा ही अच्छा लगता है और गर्व महसूस होता है।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पाटन दिन गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से रामलीला में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला यही मुस्लिम परिवार बनाता है।

रामलीला कर रहे सदस्य अशोक सिंह ने भी बताया कि अयोध्या में यही मुस्लिम परिवार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाता है। कई बार हम लोगों ने भी प्रयास किया बनाने का, लेकिन कोई भी रावण का पुतला नहीं बना पाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिशन सिंह बेदी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे...