Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अं‍तरिक्ष से गिर रही रहस्यमयी गेंद, वैज्ञानिक भी हैरान

हमें फॉलो करें अं‍तरिक्ष से गिर रही रहस्यमयी गेंद, वैज्ञानिक भी हैरान
, सोमवार, 16 मई 2022 (18:38 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के कई गांवों में अंतरिक्ष से मलबा गिर रहा है। इसे लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 
अब तक 3 से 5 जिलों में ये मलबा मिल चुका है। वडोदरा के तीन गांवों में ऐसा मलबा मिला है। गेंद के आकार के इस मलबे को देखकर हर कोई हैरान है। 
 
खबरों के मुताबिक भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) इनकी जांच करेगा। 12 मई को आनंद के भालेज, खंभोलज और रामपुरा गांवों से खबर आई कि अंतरिक्ष से मलबा गिरने की खबरें आईं। पुलिस के मुताबिक अंतरिक्ष मलबे से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। 
 
खबरों के मुताबिक 12 मई को शाम को पहली बड़ी, काली धातु की गेंद जिसका वजन लगभग पांच किलोग्राम था, आणंद के भलेज गांव में आसमान से गिरी। इसके बाद खंभोलज में दो समान टुकड़े गिरे और रामपुरा से भी सूचना आई। हालांकि अभी जांच चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus : चीन के शंघाई में कोरोना का असर हुआ कम, 16 में से 15 जिले संक्रमण से हुए मुक्‍त