Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार पुरुषों से की शादी, जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

हमें फॉलो करें Dulhan
, बुधवार, 4 मई 2022 (09:06 IST)
नागपुर। नागपुर जिले से एक महिला को उसके पुरुष साथी के साथ कथित तौर पर कई लड़कों से शादी करने और उनसे जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान वर्धा निवासी भाविका मनवानी उर्फ मेघाली दिलीप तिजारे (35) और उसके प्रेमी मयूर राजू मोटघरे (27) के रूप में हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला की 2003, 2013, 2016 और 2021 में शादियां हुई थीं। महिला का काम करने का तरीका उसके पतियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज करवाना और फिर उनसे पैसे वसूलना था। महिला को जरीपटका के एक महेंद्र वनवानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसने पिछले साल 16 सितंबर को शादी की थी।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने वानवानी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था और कथित तौर पर उससे चार लाख रुपए वसूलने की कोशिश की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एलन मस्क का ट्विटर यूजर्स को झटका, इस्तेमाल करने वालों को देना होगा चार्ज