Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जंग हिटलर की तरह काम कर रहे हैं-केजरीवाल

हमें फॉलो करें जंग हिटलर की तरह काम कर रहे हैं-केजरीवाल
नई दिल्ली , बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (15:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच शब्दों की तकरार का सिलसिला कुछ दिन शांत रहने के बाद एक बार फिर से शुरू हुआ है। इस मर्तबा मुख्यमंत्री ने दिल्ली महिला आयोग में सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर जंग की तुलना हिटलर से की है।
 
उपराज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी दिलराज कौर को आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है। सुश्री कौर समाज कल्याण विभाग में सचिव हैं।
 
केजरीवाल ने आठ दिन पहले जंग द्वारा आयोग में नियुक्त सदस्य सचिव अलका दीवान को हटाने के लिए पत्र लिखा था। पत्र में दीवान की नियुक्ति को असंवैधानिक बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की गई थी।
 
जंग ने सुश्री दीवान को हटाने के बाद सुश्री कौर को नियुक्त किया था। इसी को लेकर दोनों के बीच तकरार का नया सिलसिला शुरू हुआ है।
 
मुख्यमंत्री ने आज अपने दो ट्वीट में लिखा, 'जंग हिटलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वह अपने आका मोदी और अमित शाह के पदचिह्नों पर चल रहे हैं।'
 
दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने जंग पर उपराष्ट्रपति बनने की चाहत पालने की बात कहते हुए हमला किया और कहा कि उपराज्यपाल ने उपराष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा को बेच दिया है।
 
ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि नजीब जंग ने उपराष्ट्रपति बनने के लिए अपनी आत्मा मोदी को बेच दिया। पर मोदी कभी मुस्लिम को उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे, जंग जो मर्जी कर लें। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों के बीच कई मुद्दों पर बराबर टकराव होता रहा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना 200 रुपए लुढ़का, चांदी 250 रुपए सस्ती