Publish Date: Thu, 31 Oct 2019 (19:14 IST)
Updated Date: Thu, 31 Oct 2019 (19:20 IST)
हैदराबाद। Grandpa Kitchen के दादाजी के नाम से मशहूर नारायण रेड्डी का 73 वर्ष की उम्र की निधन हो गया। वह यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय थे। देश-विदेश से लोग उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।
तेलंगाना निवासी नारायण रेड्डी ने 26 अगस्त 2017 को ग्रैंडपा रसोई के नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनके इस चैनल के 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
दरअसल, इस चैनल पर अधिकांश वीडियो 12 से 15 मिनट तक के हैं। इनमें वे अक्सर 100 से ज्यादा लोगों को भोजन बनाते हुए दिखाए देते हैं। उनका मानना था कि कम से कम 100 लोगों को खाना खिलाना चाहिए और उनकी भूख मिटानी चाहिए।
नारायण रेड्डी गरीब, अनाथ और भूखे बच्चों को अपना परिवार मानते थे, इसलिए उनके लिए प्यार से भोजन पकाते थे।